शेक्सपियर सरणी थाना अंतर्गत लाउडन स्ट्रीट के एक बहुमंजिला मकान परिसर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक का नाम मुकेश खेमका है।
पुलिस ने बताया कि परिवार वालों के अनुसार 11वीं मंजिल से कूदकर मुकेश खेमका नामक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है और अस्वभाविक मौत का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह 6 बजे इमारत के बाहर मुकेश को रक्तरंजित अवस्था मे पड़ा देख लोगों ने सूचना पुलिस को दी। वहां से उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
