देश की राजधानी में सोमवार दोपहर फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली पिछले दो महीने से लगातार हल्के झटकों का शिकार हो रही है। इससे लोगों में पैनिक फैल रहा है। सोमवार दोपहर 2.1 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र हरियाणा के गुरुग्राम में बताया जा रहा है।
