Advertisement

दिल्ली – कम्युनिटी स्प्रेड को लेकर विशेषज्ञों के साथ होगी चर्चा 

दिल्ली
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण अब चिंताजनक हालात में पहुंचता जा रहा है। उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस महामारी के गंभीर रूप लेने की आशंका जताई है। 
सिसोदिया ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तबीयत खराब होने की जानकारी दी। साथ ही कहा कि मंगलवार को दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक होनी है। इसके वाइस चेयरमैन केजरीवाल हैं, लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से उन्होंने इस बैठक की जिम्मेदारी मुझे सौंपी है। 
सिसोदिया ने कहा कि मंगलवार की बैठक में दिल्ली में कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड को लेकर विशेषज्ञों के साथ चर्चा की जानी है। अगर कम्युनिटी स्प्रेड हुआ है तो यह गंभीर बात है और तब हमें पूरी प्लानिंग बदलनी पड़ेगी।
इससे पहले दिल्ली में कोरोना जांच को लेकर विपक्ष के सवालों पर सिसोदिया ने आज सोशल मीडिया पर एक आंकड़ा शेयर कर कोरोना जांच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली में देश के 10 अन्य राज्यों के मुकाबले 7 गुना अधिक टेस्ट हो रहे हैं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari