Advertisement
breaking news

LPG Cylinder Price Hike – कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, 218 रुपये बढ़ाए गए दाम

देश

Cylinder Price Hike – मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक तेल कीमतों में आई तेजी के चलते कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।

Advertisement

LPG Cylinder Price Hike

कॉमर्शियल सिलेंडर में 195.50 से 218 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकारी तेल कंपनियों के मुताबिक, 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब दिल्ली में 2,078.50 रुपये हो गई है।

इससे पहले 1 मार्च को 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 114.50 रुपये बढ़ाए गए थे। हालांकि, घरेलू रसोई गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उल्लेखनीय है कि घरेलू एलपीजी के दामों में 7 मार्च को 14.2 किलोग्राम सिलेंडर पर 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari