Advertisement
breaking news

त्योहारों के पहले आम जनता को फिर महंगाई का झटका, रसोई गैस के दाम फिर बढ़े

देश

त्योहारों के पहले आम जनता को एक बार फिर महंगाई का तगड़ा झटका लगा है। महीने के पहले हफ्ते ही घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर एक बार फिर महंगा हो गया है।

Advertisement

 

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर का दाम 911 रुपये से बढ़कर 926 रुपये हो गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले महीने के पहले दिन ही तेल कंपनियों ने 19 Kg कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 43.5 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी। हालांकि उस समय घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई थी।

महानगरों में रसोई गैस सिलेंडर के नए रेट 

1. रसोई गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर के दाम बढ़कर 899.50 रुपये हो गए हैं।
2. मुंबई में रसोई गैस की कीमत 844.50 रुपये से बढ़कर 899.50 रुपये हो गई है।
3. चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 915.50 रुपये हो गई।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari