Advertisement
breaking news

Maa Flyover – चाइनीज मांझे से पुलिस कर्मी का बहा खून, ले जाया गया अस्पताल

कोलकाता

Maa Flyover पर चाइना मांझे के कारण फिर रक्त बहा है। इस बार इसकी चपेट में पुलिसकर्मी है जिसे सिर पर कटने के कारण अस्पताल ले जाना पड़ा।

Advertisement

Maa Flyover

बाइक चलाते वक्त एक पुलिसकर्मी के सिर पर चाइनीज मांझे से चोट आई। घायल पुलिसकर्मी को चितरंजन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

पुलिसकर्मी अपनी बाइक से पार्क सर्कस से चिंगरीहाटा जा रहा था। जैसे ही बाइक मां फ्लाईओवर से गुजरी चाइनीज मांझा उनके माथे को छूआ और तुरन्त सिर पर आघात लगा।

इस फ्लाईओवर से रोजाना कई लोग सफर करते हैं। यह फ्लाईओवर शहर की कई महत्वपूर्ण सड़कों को जोड़ता है। लेकिन चाइनीज मांझा यहां एक बड़ी समस्या बन गई है।

इससे पहले भी कई बार मा फ्लाईओवर पर चाइनिज मांझा के कारण कई हादसे हो चुके हैं। कई लोग इसके कारण सड़क दुर्घटना का भी शिकार हुए हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari