Advertisement
sunlight news

माध्यमिक परीक्षार्थियों की मदद के लिए पुलिस ने स्थापित किया बूथ

कोलकाता

हावड़ा। मंगलवार से शुरू हुई माध्यमिक परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रेरित करने के लिए हावड़ा पुलिस ने विशेष पहल की है। हावड़ा पुलिस आयुक्तालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि परीक्षार्थियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस सहायता बूथ स्थापित किए गए हैं। इसकी मदद से परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचने के लिए दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके अलावा परीक्षा देने जा रहे छात्रों के लिए यातायात सुविधाएं और अन्य मदद दी जायेगी।

Advertisement

अभिभावकों ने भी हावड़ा पुलिस की इस कोशिश की सराहना की है। पुलिस आयुक्तालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया है और अभिभावकों तथा छात्रों से मुलाकात की है। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों की मौजूदगी की वजह से किसी भी तरह की समस्या के तत्काल समाधान का रास्ता सुझाया जा रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari