Madhyamik Result वेबसाइट पर आज 12 बजे प्रकाशित किए जाएंगे। इस बार 6,82,321 छात्रों ने परीक्षा दी। महिला परीक्षार्थियों की संख्या 22 फीसदी ज्यादा है। 44 हजार शिक्षकों ने कॉपी चेक की है। हर मार्कशीट पर क्यूआर कोड दिया गया है। महिला उम्मीदवारों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
Madhyamik Result – एक लाख से ज्यादा छात्र फेल
इस साल 100,000 से अधिक छात्र फेल हुए हैं। पास प्रतिशत में पूर्वी मिदनापुर पहले स्थान पर है। कलिम्पोंग दूसरे स्थान पर है, कोलकाता तीसरे स्थान पर है।
इस साल पास रेट 86.15 फीसदी रहा है। टॉप टेन में 16 जिलों के 118 छात्र हैं। देवदत्ता मांझी, कटवा दुर्गादासी चौधुरानी बालिका उच्च विद्यालय प्रथम रही। देवदत्त 697 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। शुभम पाल दूसरे स्थान पर रहे।
Share from here
