Advertisement

केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को आधी रात मिली जमानत

अन्य

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़’ मारने की बात कह कर गिरफ्तार किए जाने वाले केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को कोर्ट से जमानत मिल गई है। उन्हें अगले हफ्ते 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा गया है। पहले कोर्ट ने राणे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया था।

Advertisement

 

रत्नागिरी कोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने और बॉम्बे हाईकोर्ट से भी कोई राहत नहीं मिलने के बाद पुलिस ने नारायण राणे को मंगलवार को हिरासत में ले लिया और फिर कुछ देर बाद शाम 5 बजे के करीब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया।

 

इसके बाद नारायण राणे को महाड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया और रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें जमानत दे दी गई। राणे को 15,000 रुपये का जमानती मुचलका भरने और 30 अगस्त तथा 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा गया है।

 

मामले की सुनवाई जज शेखबाबासो एस पाटिल ने की।अदालत ने नारायण राणे को ऐसा कोई अपराध नहीं करने का निर्देश दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari