Advertisement
breaking news

Maharashtra – भाजपा विधायक के बिगड़े बोल, कहा – चुन चुन के मारेंगे, केस दर्ज

महाराष्ट्र

Maharashtra के अहमदनगर में बीजेपी विधायक नितेश राणे के भड़काऊ भाषण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

Maharashtra

राणे पर भड़काऊ भाषण देने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। बीजेपी विधायक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 302, 153 सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

नितेश राणे ने एक कार्यक्रम में मुसलमानों को खुली धमकी दी और कहा था चुन-चुन कर मारेंगे। जिसके बाद उनपर मामला दर्ज हुआ है।

दरअसल, अहमदनगर में रामगिरी महाराज के समर्थन में मोर्चा निकाला गया। मोर्चे के बाद नितेश राणे की एक सभा हुई, इसमें उन्होंने मुसलमानों को खुली धमकी दी।

राणे ने कहा, ‘हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ अगर किसी ने कुछ कहा तो मस्जिदों मे आकर चुन चुन कर मारेंगे।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले महंत रामगिरी महाराज ने मुस्लिम समाज के पैगंबर पर टिप्पणी करने के बाद राज्य के अलग-अलग जिले में महाराज के खिलाफ मोर्चे निकाले गए थे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari