Advertisement
sunlight news

महाराष्ट्र के सहकार मंत्री बालासाहेब पाटील कोरोना संक्रमित 

अन्य
मुंबई। महाराष्ट्र के सहकार मंत्री बालासाहेब पाटील शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बालासाहेब पाटील को आज सातारा जिले के कृष्णा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पाटील के निकटवर्ती सूत्रों के अनुसार सहकार मंत्री की तबीयत में सुधार हो रहा है। 
सहकार मंत्री बालासाहेब पाटील की तबीयत शुक्रवार से ही नरम चल रही थी। इसी वजह से शनिवार को उनकी कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट पाजीटिव आने के बाद बालासाहेब पाटील को तत्काल सातारा जिले के कराड में स्थित कृष्णा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में पाटील की तबीयत में सुधार हो रहा है। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari