Advertisement
breaking news

31 मई तक बढ़ाया गया महाराष्ट्र में लॉकडाउन

अन्य
मुंबई। महाराष्ट्र में राज्य सरकार ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। सूबे के मुख्य सचिव अजोय मेहता ने रविवार को इस संदर्भ में शासनादेश जारी किया है। गृहराज्यमंत्री सतेज पाटील ने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे लॉकडाउन -4 में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी खुद देंगे। 
सतेज पाटील ने बताया कि महाविकास आघाड़ी सरकार के वरिष्ठ नेताओं ने गुरुवार को बैठक में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसी निर्णय के आधार पर रविवार को राज्य के मुख्यसचिव ने लॉकडाउन बढ़ाने का शासनादेश जारी किया है।
लॉकडाउन-3 शुरू करते समय राज्य सरकार ने आंशिक छूट दी थी लेकिन रेड जोन व ऑरेंज जोन में लॉकडाउन का कठोरता से पालन किया गया। केवल ग्रीन जोन में ही कंपनी, कारखाने शुरू किए गए थे। ग्रीन जोन में बसें चलाए जाने की मंजूरी दी गई थी। राज्य में जिलाबंदी लागू है।
सतेज पाटील ने कहा कि चौथे लॉकडाउन में जिलाबंदी लागू रखा जाएगा। लॉकडाउन-4 में केंद्र सरकार किस तरह की छूट देती है, उसे देखते हुए राज्य सरकार भी छूट की घोषणा कर सकती है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari