महेशतला के संप्रीति फ्लाईओवर पर सुबह गाड़ी के पलटने से 10-12 लोग घायल हो गए। छह घायलों को विद्यासागर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गाड़ी आज सुबह करीब आठ बजे तीर्थयात्रियों को लेकर दक्षिण 24 परगना के बुरुल से तारकेश्वर जा रही थी। संप्रीति फ्लाईओवर में टायर फटने के बाद वाहन ने नियंत्रण खो दिया और पलट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गाड़ी में 25 तीर्थयात्री सवार थे।
Share from here
