Mahua Moitra on IPS Ajay pal – पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” अजयपाल को दक्षिण 24 परगना के लिए पुलिस ऑब्ज़र्वर नियुक्त किया है।
Mahua Moitra on IPS Ajay pal
इसी बीच, उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वे फलता से तृणमूल उम्मीदवार जहांगीर खान के घर के दौरे के दौरान चेतावनी देते हुए दिख रहें हैं।
इस विवाद के बीच, महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने IPS अधिकारी पर तंज कसा है।
कृष्णानगर से तृणमूल सांसद ने चुटकी लेते हुए कहा, “मुझे उम्मीद है कि आपकी पुलिसिंग स्किल्स आपकी डांसिंग स्किल्स से बेहतर होंगी…”
महुआ मोइत्रा ने एक वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ डांसर एक हिंदी गाने पर परफ़ॉर्म करते दिख रहे हैं। हालाँकि सनलाइट इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।
Mahua Moitra on IPS Ajay pal – महुआ ने दावा किया है कि डांसरों के साथ दिख रहे व्यक्ति कोई और नहीं, वही आईपीएस है।
अपने X हैंडल पर IPS अधिकारी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा: “फेयर एंड लवली बाबू—आपको पूरे फंटाकॉप स्टाइल में मौज-मस्ती करते देखकर अच्छा लगा। कूल, शांत और संयमित रहें; बंगाल हमेशा तृणमूल के साथ खड़ा है।”
