Advertisement
breaking news

Malda – मालदा में आइसक्रीम फ्रिज से मिला नग्न शव, मचा हड़कंप

बंगाल

Malda में आइसक्रीम फ्रिज से एक नग्न शव मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना मालदह नगर पालिका के वार्ड नंबर 19 के बाचामारी इलाके में हिंदुस्तान गोदाम से सटे इलाके में हुई।

Advertisement

Malda

जांच करने पर पुलिस को पता चला कि शख्स का नाम मृणालकांति बसु है। 40 साल के शख्स का घर बनगांव इलाके में है।

मृणालकांति गोदाम के आइसक्रीम कारखाने के ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करते थे। मालदह थाना पुलिस ने शव को बरामद कर मालदह मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मुर्दाघर में भेज दिया।

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह कंपनी के एक कर्मचारी ने मृणाल की खोजबीन शुरू की क्योंकि गाड़ी से माल भेजना जरूरी था पर वह नही मिला।

इस बीच गोदाम के एक कर्मचारी ने आइसक्रीम फ्रिज खोला तो मृणाल का नग्न शरीर आइसक्रीम फ्रिज के अंदर पड़ा हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari