Advertisement
breaking news

हरिश्चंद्रपुर में संपत्ति विवाद के चलते भाई पर भाई की हत्या का आरोप

बंगाल

मालदा के हरिश्चंद्रपुर में संपत्ति विवाद के चलते भाई पर अपने भाई को पीटने और दम घोट के मारने का आरोप लगा है। पुलिस ने मृतक के भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान जहांगीर आलम के रूप में हुई है।

Advertisement

 

स्थानीय सूत्रों के अनुसार घर के सामने सड़क व चारदीवारी बनाने को लेकर भाई मतिउर रहमान का जहांगीर से काफी समय से विवाद चल रहा था। कथित तौर पर कल मातिउर ने अपने  भाई को उस सड़क से ईंटें ले जाने से रोक दिया।

 

आरोप है कि विवाद के चलते जहांगीर को बांस के डंडे से पीट-पीटकर मार डाला गया। आरोपी भाई फरार है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari