बांकुड़ा में बोली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी – चुनाव आयोग को चला रही है भाजपा

बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बांकुडा में चुनावी सभा की। उन्होंने यहां जनता को संबोधित करते हुए कहा कि मैं रोज 25-30 किमी. चलती हूं, लेकिन अभी खड़ी होकर भी नहीं बोल पा रही हैं। जिसके पांव में चोट लगती है, वही समझता है।

 

 ममता ने कहा कि अगर डॉक्टर्स ने आराम के लिए कहा था, लेकिन मैं नहीं रुकी। अगर मैं सोती रही तो बीजेपी जनता को जो दर्द देगी वो असहनीय होगा। सीएम ने कहा कि बीजेपी को पता है, ममता को नहीं रोका जा सकता है। गृह मंत्री कोलकाता में बैठकर साजिश कर रहे हैं, गृह सचिव को भी नोटिस भेजा गया है।

 

ममता ने आरोप लगाया कि क्या चुनाव आयोग को अमित शाह चला रहे हैं, केंद्र सरकार ने कोरोना, अम्फान के वक्त हमारी मदद नहीं की। बीजेपी बाहुबल के दम पर बंगाल जीतने की कोशिश कर रही है। 

Share from here