ममता बनर्जी ने बंगाल में लांच किया Student Credit Card

बंगाल

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंगाल में  Student Credit Card लांच कर दिया है। राज्य सरकार की यह परियोजना छात्रों को शैक्षिक उद्देश्यों के लिए 10 लाख रुपये तक का सॉफ्ट लोन प्रदान करने का एक प्रयास है।

 

 

ममता बनर्जी द्वारा लॉन्च की गई इस योजना के तहत स्टूडेंट्स को हाइयर स्टडीज के लिए 10 लाख रुपये तक का लोन केवल चार फीसदी ब्याज पर मिल सकेगा। यह योजना विधानसभा चुनाव के दौरान मौजूदा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा किए गए चुनावी वादों में से एक थी।

 

 

राज्य सरकार ने देश में सबसे व्यापक और समावेशी योजनाओं में से एक ‘स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड’ लॉन्च करने का फैसला किया है ताकि उन्हें सुरक्षा मुक्त ऋण प्राप्त करने में सक्षम बनाया जा सके। 15 साल की चुकौती अवधि के साथ बहुत मामूली वार्षिक साधारण ब्याज दर पर 10 लाख रुपये तक की राशि दी जाएगी।

 

 

इस योजना में देश के भीतर या बाहर किसी भी मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान में शिक्षा शामिल है।

 

 

पश्चिम बंगाल छात्र क्रेडिट कार्ड योजना पात्रता : 

1-इस कार्ड के लिए कक्षा 10 और उससे ऊपर के छात्र पात्र होंगे। 

 

2-राज्य में 10 साल या उससे अधिक समय से रह रहे छात्र भी इस कार्ड के लिए पात्र होंगे। 

 

इसके अलावा कॉम्पिटेटिव एग्जाम जैसे जेईई, जेईई एडवांस, एनईईटी, क्लैट, कैट और सिविल सर्विस की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स को भी इस स्कीम का फायदा मिलगा।

 

 

इन परिक्षाओं की तैयारी के लिए प्राइवेट संस्थानों में कोचिंग करने वाले छात्र भी इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत लोन की प्रक्रिया काफी सरल होगी। इस कार्ड के लिए ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकेंगे। स्टूडेंट यह लोन नौकरी मिलने के बाद चुका सकेंगे। 

Share from here