breaking news

फर्जी टीकाकरण मामले में केंद्र ने दो दिनों में बंगाल सरकार से मांगा जवाब

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

पश्चिम बंगाल में फर्जी टीकाकरण के मामले में केंद्र ने दो दिन में राज्य सरकार से जवाब मांगा है। साथ ही सख्त कार्रवाई करने को कहा है। इस मामले में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव एचके द्विवेदी चिट्ठी लिखी है। 

 

दरअसल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में फर्जी टीकाकरण को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय शिकायत की थ। ये शिकायत कोलाकाता के कस्बा इलाके को लेकर थी, जिसमें कहा गया था कि फर्जी तरीके वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है और जिनको टीका दिया जा रहा है, उन्हें कोविन प्लेटफार्म के जरिए कोई सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा है।

Share from here