Advertisement
panchayat election Mamata Banerjee in jalpaiguri

बिरसा मुंडा की जयंती पर झाड़ग्राम जा सकती हैं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

बंगाल

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मंत्री अखिल गिरि द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को लेकर दिये गये बयान पर विवाद जारी है। इस बिच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर जंगलमहल के दौरे पर जा रही हैं। वह 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की जयंती पर झाड़ग्राम के बेलपहाड़ी की साहरी जा रही हैं। मुख्यमंत्री के जिले के दौरे को लेकर जोरदार गतिविधियां शुरू हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम झारग्राम के बेलपहाड़ी आएंगी। बैठक के बाद वह सड़क मार्ग से झारग्राम आएंगी और वहां के सरकारी गेस्ट हाउस में रात बिताएंगी। माना जा रहा है कि वे आदिवासी समुदाय के नेता बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर झारग्राम जा रही हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari