Advertisement
Mamata Banerjee on Mahua Moitra

Mamata Banerjee की आज भगवानगोला, खरग्राम में सभा, हावड़ा में अभिषेक बनर्जी का रोड़ शो

बंगाल

Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मुर्शिदाबाद जिले में दो सभाएं करेंगी। पहली सभा मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र के भगबान गोला विधानसभा क्षेत्र में होगी।

Advertisement

Mamata Banerjee

इस सभा में सीएम लोकसभा उम्मीदवार अबू ताहेर खान और विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवार रेयात हुसैन सरकार के समर्थन में बैठक करेंगी।

विधायक इदरीस अली के निधन के कारण भगबानगोला में उपचुनाव हो रहा है। इसके बाद सीएम जंगीपुर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले खरग्राम में एक सार्वजनिक सभा करेंगी। यहां से निवर्तमान सांसद खलीलुर रहमान तृणमूल के उम्मीदवार है।

दूसरी ओर अभिषेक बनर्जी सोमवार को उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र के अमाता विधानसभा क्षेत्र में सभा करेंगे।तृणमूल उम्मीदवार और निवर्तमान सांसद सजदा अहमद के समर्थन से प्रचार करेंगे।

इसके बाद अभिषेक हावड़ा में रोड-शो करेंगे। हावड़ा से निवर्तमान सांसद और तृणमूल उम्मीदवार प्रसून बनर्जी के लिए ये रोड शो होगा जो दासनगर थाना मोड़ से शुरू होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari