Mamata Banerjee – चुनाव बाद पोस्टर लगाकर कहना होगा कि हम भाजपा नहीं करते – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

Uncategorized

Mamata Banerjee – मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल से चुनाव आयोग और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

Mamata Banerjee

उन्होंने अपने भाषण में एडमिनिस्ट्रेटिव लेवल पर अचानक हुए ट्रांसफर का मुद्दा उठाया। उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने और सप्लीमेंट्री लिस्ट देर रात जारी करने पर भी नाराजगी जताया।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव से पहले आम आदमी के अधिकारों को सिस्टमैटिक तरीके से कम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सारे फैसले रात के अंधेरे में लिए जा रहे हैं। सीएम ने कहा मैंने सड़क से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक हर जगह लोगों के अधिकार के लिए लड़ाई लड़ी है, यह नाम इसलिए जुड़े हैं क्योंकि मैं कोर्ट गई थी।

सीएम ने कहा कि भाजपा के एक मंत्री ने कहा है कि पेड़ से बांधकर पीटा जाएगा। सीएम ने जवाब दिया कि भाजपा को चुनाव बाद पोस्टर लगाकर कहना होगा कि हम भाजपा नहीं करते।

Mamata Banerjee – उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा वादों की माला देती है और चुनाव के बाद बुलडोजर का हमला देती है।

Share from here