Advertisement
Mamata Banerjee on Mahua Moitra

Mamata Banerjee on CAA – जीवन दे दूँगी लेकिन बंगाल में डिटेंशन कैम्प होने नही दूँगी – सीएम ममता बनर्जी

बंगाल

Mamata Banerjee on CAA – सीएम ममता बनर्जी ने हाबरा की सभा से सीएए को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वोट से पहले युद्ध का खेला शुरू हुआ है।

Advertisement

Mamata Banerjee on CAA

उन्होंने प्रताड़ना, छल, बंचना और अधिकार छीनने की बात कही। उन्होंने कहा कि 2019 में एनआरसी के नाम पर असम में 19 लाख हिंदू लोगों में से 13 लाख बंगाली हिंदुओं को बाहर कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि जो लोग आवेदन करेंगे वे नागरिक होने के बावजूद अवैध नागरिक बन जाएंगे। आपकी संपत्ति, नौकरी, घर का क्या होगा? यह अधिकार लेने का खेल है।

उन्होंने कहा कि आप लूडो का खेल जानते हैं? छक्का मारकर गोटी खोली जाती है। यह बीजेपी के लूडो गेम का सिक्स है। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से उन्हें छक्का मिलेगा। लेकिन शुद्ध परिणाम शून्य है।

उन्होंने कहा कि यदि आप आवेदन करते हैं, तो आपकी नागरिकताएं रद्द कर दी जाएंगी। अधिकार रद्द कर देंगे। यह एनआरसी से जुड़ा है।

सीएम ने कहा कि आवेदन करने से आपको डिटेंशन कैंप में ले जाया जाएगा। आवेदन करने से पहले हजार बार सोचने की राय सीएम ने दी।

Mamata Banerjee on CAA – सीएम ने कहा कि मैं बंगाल में सीएए नही लागू होने दूंगी, डिटेंशन कैंप नही होने दूंगी, एनआरसी लागू नही होने दूंगी। इसके लिए जीवन देना पड़ा तो दूंगी।

सीएम ने कहा कि धर्म के आधार पर कही नागरिकता नही दी जाती। इन्होंने बांग्लादेश, श्रीलंका को शामिल किया म्यांमार को क्यों नही किया। अफगानिस्तान को कैसे कर लिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari