Mamata Banerjee – ममता बनर्जी ने की ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने की मांग, वापस चुनाव…

कोलकाता

Mamata Banerjee – द इंडियन एक्सप्रेस की एक खोजी रिपोर्ट के छपने के बाद विपक्षी पार्टियों ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त की आलोचना तेज़ कर दी है।

Mamata Banerjee

ममता बनर्जी भी इस मुहिम में शामिल हो गई हैं। आयोग पर “वोट चोरी और EVM हाईजैकिंग” का आरोप लगाते हुए ममता ने ज्ञानेश कुमार की गिरफ़्तारी की मांग की।

साथ ही, उन्होंने हाल के सभी चुनावों को रद्द करने और पुरानी वोटर लिस्ट के आधार पर नए चुनाव कराने की मांग की है।

Mamata Banerjee ने फ़ेसबुक पर लाइव आकर अपनी बात रखी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा, “मैंने अपनी ज़िंदगी में इतना बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं देखा।

नैतिक तौर पर, ज्ञानेश कुमार अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।” अपनी आलोचना को और तेज़ करते हुए उन्होंने कहा, “मेरी पहली मांग है कि ज्ञानेश कुमार को गिरफ़्तार किया जाए।

उनके ख़िलाफ़ आपराधिक कार्रवाई शुरू की जानी चाहिए। सरकार में शामिल उन लोगों के ख़िलाफ़ भी कार्रवाई होनी चाहिए जिन्होंने इसमें मदद की।”

इसके बाद Mamata Banerjee ने अपनी दूसरी मांग रखी: उन्होंने कहा “कई नाम हटा दिए गए हैं; पुरानी वोटर लिस्ट को बहाल किया जाना चाहिए। जिन राज्यों में ज्ञानेश कुमार ने वोटर लिस्ट में हेरफेर और EVM हाईजैकिंग के ज़रिए जीत हासिल की, वहां पुरानी वोटर लिस्ट का इस्तेमाल करके नए चुनाव कराए जाने चाहिए।”

ममता बनर्जी ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार में जोर जबरदस्ती चुनाव जीते गए हैं। यहां वापस चुनाव होने चाहिए।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, दो आयुक्तों ने आरोप लगाया कि सही वोटर लिस्ट तैयार करने की प्रक्रिया अब विकेंद्रीकृत तरीके से नहीं चलाई जाती है।

इसके बजाय, पूरी प्रक्रिया को कथित तौर पर आयोग के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) विभाग की महानिदेशक सीमा खन्ना नियंत्रित करती हैं।

बुधवार को ममता बनर्जी ने सीमा खन्ना की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, “सीमा खन्ना से जुड़ा मामला सबसे पहले अभिषेक बनर्जी ने ही उजागर किया था।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि अलीपुर में EVM मशीनें जलाई गईं। व्यंग्य करते हुए ममता ने कहा, “SIR का मतलब है ‘रूलिंग पार्टी के लिए स्पेशल इंसेंटिव’ (सत्ताधारी पार्टी के लिए विशेष लाभ)।

इसका मतलब है कि सब कुछ बीजेपी के हिसाब से तय किया गया है। ज्ञानेश कुमार अपने परिवार को फायदा पहुँचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

Mamata Banerjee ने बताया कि विपक्षी दलों ने चीफ जस्टिस को ‘वोट में धांधली’ के मुद्दे के बारे में बताया था और उनसे मिलने का समय माँगा था।

Share from here