cm Mamata Banerjee

ये मोदी की नही देश की संपत्ति है – एनएमपी पर बोलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ‘नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन’ को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि यह मोदी की संपत्ति नहीं है। देश की संपत्ति। मोदी देश और जनता की संपत्ति नहीं बेच सकते।

 

 सीएम ममता बनर्जी ने कहा, यह भाजपा का मुद्दा नहीं है। देश मायने रखता है। हम आहत हैं। ये दुर्भाग्यपूर्ण निर्णय है। मैं ही नहीं देश में हर कोई इसकी निंदा कर रहा है।’

 

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 6 लाख करोड़ रुपये की ‘नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन’ शुरू किया। इस परियोजना के तहत, सरकार की योजना रेलवे, बीमा, बिजली आपूर्ति, परिवहन, आदि के क्षेत्र में सरकारी संपत्ति को किराए पर देकर आय उत्पन्न करने की है। 

Share from here