Advertisement
CM Mamata Banerjee

Mamata Banerjee आज नबान्न में करेंगी नगर पालिकाओं के चेयरमैन के साथ बैठक

बंगाल

Mamata Banerjee आज नबान्न में लगभग सभी तृणमूल संचालित नगर पालिकाओं के अध्यक्षों और अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी।

Advertisement

Mamata Banerjee

इस बैठक में हावड़ा निगम इलाके के पांच तृणमूल विधायकों को खास तौर पर बुलाया गया है। नबान्न सूत्रों के मुताबिक, विधायकों को निगम क्षेत्र के काम में तेजी लाने को कहा जा सकता है।

इसका कारण हावड़ा का निगम चुनाव हो सकता है क्योंकि अभी हावड़ा में कोई निर्वाचित निगम बोर्ड नहीं है। इस बैठक में झालदा और ताहेरपुर नगर निगम को आमंत्रित नहीं किया गया है।

इसके कारण विवाद भी बढ़ता जा रहा है। हालाँकि, फिरहाद हकीम ने इसे खारिज करते हुए कहा कि उन्हें कोई समस्या नही है इसलिए उन्हें नही बुलाया गया है।

तृणमूल सूत्रों के मुताबिक, यह बैठक इसलिए बुलाई गई है क्योंकि लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी 69 नगर पालिकाओं में पिछड़ी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari