Advertisement

अग्निकांड पीड़ितों के लिए पक्के घर बनवायेगी सरकार: ममता बनर्जी

कोलकाता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता के बागबाजार इलाके में बुधवार रात भयावह अग्निकांड में खाक हुई हजारी बस्ती का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने पीड़ितों को पक्का मकान बनाकर देने और तब तक रहने तथा खाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है।
दरअसल, बागबाजार पुल के पास स्थित झुग्गियों में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई थी। ढाई घंटे के भीतर पूरी झुग्गी जलकर खाक हो गयी थी। गुरुवार को घटनास्थल बागबाजार का मुख्यमंत्री ने दौरा किया।
बनर्जी ने कहा, “मैंने शशि पांजा (महिला और बाल विकास मंत्री), सुदीप बनर्जी (सांसद)) और पुलिस आयुक्त से बात की है। फायर ब्रिगेड, आपदा प्रतिक्रिया टीम, स्वयंसेवकों सभी ने मिलकर आग बुझाने का काम किया। मैंने रहने और खाने की भी व्यवस्था करवाई है। आज यह जगह साफ हो जाएगी। फिर कलकत्ता कॉर्पोरेशन यहां पक्के घर बनवाएगा। चिंता का कोई कारण नहीं है। ”
मुख्यमंत्री ने राज्य के शहरी विकास मंत्री और कोलकाता के प्रशासक फिरहाद हकीम को अग्निकांड के शिकार हुए लोगों को पांच किलो चावल, दाल, आलू और दूध के साथ बिस्कुट देने का भी निर्देश दिया। उन्होंने शशि पांजा को महिलाओं को 4-5 साड़ी देने का भी निर्देश दिया। हालांकि, झुग्गी वालों ने शिकायत की कि आग बुझाने के काम में देरी हुई है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari