मानवाधिकार सुरक्षा संघ ने बुजुर्गो संग मनाया विवेकानन्द का जन्मदिन

सामाजिक

सनलाइट, लखनऊ। आज मानवाधिकार सुरक्षा संघ इकाई द्वारा लखनऊ के सरोजनी नगर में स्थित वृद्धा आश्रम में स्वामी विवेकानंदजी के 156 वे जयंती समारोह के उपलक्ष में 100 से ज्यादा वृद्ध जनों को अंग वस्त्र व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मानवाधिकार सुरक्षा संघ परिवार ने वृद्ध जनों के साथ भोजन भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मानवाधिकार सुरक्षा संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अवस्थी ने की। पूर्व डी०जी० एवं मानवाधिकार सुरक्षा संघ के राष्ट्रीय संरक्षक (IPS) सूर्य कुमार शुक्ला कार्यक्रम के मुख्य अतिथ थे। उन्नाव जिला अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) अंबुज दुबे ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। सभी युवाओं को विवेकानंद जी की बातों का अनुसरण करना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव दुर्गेश तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय धर्मेंद्र यादव एवं गिरीश चंद द्विवेदी, प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष कमलेश मिश्रा, जौनपुर जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह, चंदौली जिलाध्यक्ष रामनारायण सिंह, उन्नाव जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय, रायबरेली जिलाध्यक्ष शानू गौतम, वाराणसी मण्डल अध्यक्ष मनोज पाठक, प्रयागराज मंडल अध्यक्ष सहित विभिन्न जनपदों से आए सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे।

Share from here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *