breaking news

Maniktala : मानिकतला में मकान का हिस्सा ढहा, बाल-बाल बचे लोग

कोलकाता

Maniktala – मानिकतला वार्ड्स इंस्टीट्यूट के पास एक पुरानी दो मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक ढह गया।

Maniktala

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, इस जर्जर इमारत में लगभग 15 कमरे किराए पर थे और काफी समय से इसकी खराब हालत को लेकर निवासी चिंतित थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के समय इमारत के ऊपरी हिस्से में कुछ लोग मौजूद थे, तभी अचानक जोर की आवाज आई और छत व दीवार का एक हिस्सा नीचे आ गिरा।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इससे पहले भी इस इमारत का एक हिस्सा गिर चुका था, लेकिन इसके बावजूद इसकी मरम्मत या सुरक्षा को लेकर कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया।

हादसे के बाद मकान मालिक और किराएदारों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। मकान मालिक का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद उन्होंने कई बार किराएदारों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।

इसके विपरीत, किराएदारों का आरोप है कि मकान मालिक या प्रशासन द्वारा उन्हें इस तरह के किसी भी नोटिस की कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

फिलहाल पुलिस और स्थानीय निकाय की टीम सुरक्षा उपायों का जायजा ले रही है।

Share from here