Advertisement

मनीष तिवारी का मनमोहन सरकार पर वार – ‘मुंबई हमले के बाद PAK पर कार्रवाई नहीं करना कमजोरी की निशानी’

देश

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में अपनी ही सरकार को कमजोर बताया है। दरअसल तिवारी ने किताब में मुंबई हमले  के बाद कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर मनमोहन सरकार की आलोचना की है।

Advertisement

 

अपनी किताब में मनीष तिवारी ने लिखा कि मुंबई हमले के बाद भारत को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त और तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए थी। जो नहीं हुई। तिवारी ने ये भी लिखा है कि कार्रवाई न करना कमजोरी की निशानी है।

 

मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा कि जब किसी देश को अगर निर्दोष लोगों के कत्लेआम करने का कोई खेद नहीं तो संयम ताकत की पहचान नहीं है, बल्कि कमजोरी की निशानी है।

26/11 को मुंबई में हुआ हमला एक ऐसा मौका था जब शब्दों से ज्यादा जवाबी कार्रवाई दिखनी चाहिए थी। मनीष तिवारी ने मुंबई हमले की तुलना अमरीका के 9/11 से करते हुए कहा कि भारत को उस समय तीव्र जवाबी कार्रवाई करनी चाहिए थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari