Advertisement

Manmohan Singh – पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज

दिल्ली देश

Manmohan Singh – पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली में किया जाएगा।

Advertisement

Manmohan Singh

राष्ट्रपति और पीएम समेत अन्य विशिष्ट जन उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचेंगे। उनका अंतिम संस्‍कार शनिवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर निगमबोध घाट पर पूरे राजकीय सम्‍मान के साथ होगा।

आज सुबह 8 बजे उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। सुबह 8:30 से 9:30 बजे के बीच कांग्रेस मुख्‍यालय में उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे।

कांग्रेस मुख्यालय पर आम जनता भी उनको श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगी। सुबह 9:30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari