Advertisement
Mann ki Baat pm modi

Mann ki Baat – अंगदान, नारीशक्ती और सोलर एनर्जी पर की बात

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात (Mann ki Baat) का 99वां एपिसोड किया। इसमें प्रधानमंत्री ने अंगदान, नारीशक्ती और सोलर एनर्जी पर बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि साल 2013 में, हमारे देश में ऑर्गन डोनेशन के 5 हजार से भी कम केस थे लेकिन 2022 में, ये संख्या बढ़कर 15 हजार से ज्यादा हो गई। उन्होंने कहा कि ऑर्गन डोनेशन करने वाले व्यक्तियों ने उनके परिवार ने बहुत पुण्य का काम किया है। पीएम ने कहा कि आधुनिक मेडिकल साइंस के इस दौर में ऑर्गन डोनेशन किसी को जीवन देने का बड़ा माध्यम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऑर्गन डोनेशन के लिए सबसे बड़ा जज्बा यही है कि जाते-जाते किसी का भला हो जाए, किसी का जीवन बच जाए। उन्होंने कहा कि जो लोग ऑर्गन डोनेशन का इंतजार करते हैं, इंतजार का एक-एक पल कैसे गुजरता है, वो बखूबी जानते हैं. यह इंतजार की घड़ी बहुत मुश्किल होती है। ऐसे में अगर कोई डोनर मिल जाता है तो उनके लिए भगवान के स्वरूप ही नजर आते हैं। प्रधानमंत्री ने मन की बात में सेना में महिलाओं की मौजूदगी पर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि आज, देश की बेटियां, हमारी तीनों सेनाओं में अपने शौर्य का झंडा बुलंद कर रही हैं। नारीशक्ति की ये ऊर्जा ही विकसित भारत की प्राणवायु है। भारत, सोलर एनर्जी के क्षेत्र में जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, वो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari