मनोज सिन्हा होंगे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल

जम्मू कश्मीर
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के नए उपराज्यपाल होंगे। उन्हें गिरीश चंद्र मुर्मू के इस्तीफे के बाद जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू का इस्तीफा मंजूर कर लिया है, जिसके बाद मनोज सिन्हा को जम्मू कश्मीर का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।

जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद-370 के हटाए जाने की पहली वर्षगांठ पर बुधवार देर शाम, केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

Share from here