Advertisement

कोरोना को लेकर मनसुख मांडविया आज करेंगे राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक

देश

चीन में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। आज दोपहर 3 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल COVID-19 के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की और जीनोम सीक्वेंसिंग और टेस्टिंग में बढ़ोतरी पर ध्यान देने के साथ मजबूत निगरानी की आवश्यकता पर जोर दिया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari