Advertisement
नागौर - भीषण सड़क हादसा

नागौर – भीषण सड़क हादसा में 12 लोगों की मौत

राजस्थान

नागौर। नागौर के कुचामन सिटी के मेगा हाइवे पर काला भाटा की ढाणी में शनिवार तड़के करीब तीन बजे हुए एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई।

Advertisement

महाराष्ट्र नम्बर की एक मिनी बस जो कि तेज गति से आ रही थी, अचानक काला भाटा की ढाणी के पास सड़क पर सांड के आ जाने से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

Advertisement

नागौर - भीषण सड़क हादसा

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे का शिकार लोगो के शवों व हताहतों को कुचामन के राजकीय हॉस्पिटल पहुँचाया ।इस दर्दनाक हादसे का शिकार हुए सभी 12 लोगों के शव कुचामन राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखे गये है।

थानाधिकारी ने बताया कि मरने वालों की पहचान प्रारंभिक तौर पर लातूर के भगवान बेंबड़े (55), कर्नाटक का भ्याम गायकवाड़ (55), लातूर की सुमित्रा (33), कनार्टक निवासी बलीराम (27), लातूर की मयूरी बेंबड़े (27) एवं सांगदी के रामप्रसाद (30) की अभी पहचान हो पाई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari