मासिक अन्नक्षेत्र सेवा कार्य रविवार को

सामाजिक
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

सनलाइट, कोलकाता। श्रीकृष्ण योग ट्रस्ट एवं राधा देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मासिक अन्नक्षेत्र कार्यक्रम का आयोजन रविवार को 11.30 बजे से होगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए योगाचार्य राजेश व्यास ने बताया कि राधा देवी पुरोहित चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के सरस्वती देवी पुरोहित, सुशील पुरोहित, जगदीश पुरोहित, कैलाश पुरोहित, पवन पुरोहित, अनिल पुरोहित, सौरभ पुरोहित, आदर्श पुरोहित सहित सभी सदस्यों ने स्व. बालचन्द पुरोहित की स्मृति में चतुर्थ मासिक अन्नक्षेत्र कार्यक्रम में अपनी सहभागिता का निर्णय लिया है जिसका हम स्वागत करते हैं।

ज्योतिष प्रभाकर डॉ राकेश व्यास ने बताया कि प्रत्येक महीने के एक रविवार को होने वाले इस आयोजन में आम जनमानस के बीच खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया जाता है जिसमें समाज के सेवाभावी गणमान्य लोग अपनी सेवा प्रदान करते हैं।

आयोजन की सफलता के लिए श्रुति व्यास, अजय सिंह, मयंक व्यास, आकाश व्यास, लक्की, मिहान, भव्य, भुवि पुरोहित आदि कार्यकर्ता प्रयासरत है।

Share from here