Advertisement

बागबाज़ार के झुग्गी बस्ती में भीषण आग, 25 दमकल मौके पर

कोलकाता

बागबाजार इलाके में भीषण आग लग गई। आग को काबू में करने के लिए 25 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। आग की घटना के बाद ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है। दमकल के पहुंचने में हुई देरी के कारण स्थानीय लोगों में गुस्सा भी देखा गया और लोगों ने दमकल कर्मियों से भी मारपीटी की और गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया।

Advertisement

 

 

बढ़ती आग के कारण मायेर बाड़ी को खाली कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, बागबाजार वीमेंस कॉलेज के पास झुग्गियों में यह आग लगी है। ब्लास्ट की आवाज आई थी, जिससे पुलिस को संदेह हुआ कि किसी घर में गैस सिलेंडर में आग लगी हो। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari