Advertisement

लखनऊ के होटल में लगी आग में मरने वालों की संख्‍या हुई 4

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हजरतगंज इलाके में होटल लिवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हैं। धुएं के बीच कई लोग कमरों में फंसे हैं। दम घुटने से कई लोग बेहोश हो गए हैं। हादसे में चार लोगों के मौत की खबर है। कई की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंडलायुक्त और पुलिस कमिश्नर की संयुक्त कमेटी को जांच का आदेश दिया है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक भी घायलों का हालचाल लेने सिविल अस्पताल पहुंचे और कहा कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari