Advertisement

बड़ाबाजार मार्किट को किया जाएगा शिफ्ट

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोलकाता के ऐतिहासिक बड़ा बाजार को शिफ्ट करने का निर्णय नगर निगम ने किया है। निगम के नव नियुक्त प्रशासक व निवर्तमान मेयर फिरहाद हकीम ने गुरुवार शाम यह जानकारी दी है।

Advertisement

इस बाबत राज्य सरकार, कोलकाता नगर निगम व कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच बैठक हो चुकी है। बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई है कि बाजार अन्यत्र कहां स्थानांतरित किया जाये।

बड़ाबाजार इलाका कंटेंमेंट जोन में हैं

फिरहाद हकीम ने कहा कि कोलकाता का बड़ाबाजार इलाका कंटेंमेंट जोन में हैं। वहां कई बाजार हैं। उन बाजारों में प्रत्येक दिन बड़ी मात्रा में ट्रक व लॉरी आते हैं। उन्हें लोड और अनलोड किया जाता है। यह देखा जा रहा है कि दूसरे स्थानों से आने वाले ट्रक चालकों व खलासी वहां लोडिंग अनलोडिंग के लिए एक-दो दिन रुक जाते हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि इससे कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है।

यह विचार किया जा रहा है कि बड़ाबाजार के बाजार को अन्यत्र हटाया जा सकता है या नहीं। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक व खलासी की वजह से बड़ाबाजार की दुकानों में आनेवाले न दुकानदारों पर भी खतरा बढ़ जाता है।

कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है

पिछले एक-दो दिनों से देखा जा रहा है कि इन इलाकों में कोरोना का संक्रमण बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बोरो चार, छह व सात में संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि बेलगछिया के इलाके में संक्रमण बढ़ने के बाद नियंत्रण के लिए जिस मॉडल का इस्तेमाल किया गया था। उसी तरह के मॉडल का इस्तेमाल अलीमुद्दीन स्ट्रीट इलाके में किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह नहीं कह रहे हैं कि इसमें सफलता मिली है, लेकिन वे लोग तरह-तरह के प्रयोग कर रहे हैं और मॉडल का इस्तेमाल कर रहे हैं, ताकि संक्रमण पर लगाम लगाया जा सके।

फिरहाद ने स्पष्ट किया कि बड़ा बाजार काफी सघन इलाका है। इसका स्थानानंतरण जरूरी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari