MCD उपचुनाव में भाजपा को 0, आप को 4 सीटें

दिल्ली

दिल्ली नगर निगम की पांचों सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जीते हैं तो एक सीट पर कांग्रेस पार्टी ने बाजी मारी है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है। इतना ही नहीं, भाजपा ने शालीमार बाग 62 एन वार्ड सीट भी गवां दी है। यहां पर AAP प्रत्याशी सुनीता मिश्रा ने जीत हासिल की है।

 

सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो यह है कि भाजपा प्रत्याशी को चौधरी बांगर सीट पर मात्र 105 वोट मिले हैं। बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हुई तो आम आदमी पार्टी प्रत्याशी ने शालीमार बाग एन, कल्याणपुरी, रोहिणी सी 32 एन वार्ड और त्रिलोकपुरी सीट पर बढ़त बना ली, जो जीत तक जारी रही।

 

इस जीत पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद समेत AAP के तमाम नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।  जाहिर है कि इस जीत से आम आदमी पार्टी का मनोबल भी बढ़ेगा।

Share from here