Advertisement
breaking news

देश में सभी दुकानों को आज से शर्तों के साथ खोलने की छूट

देश

देशव्यापी लॉकडाउन के बीच गृह मंत्रालय ने देर रात एक बड़ा अहम आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक देश में आज से तमाम दुकानों को शर्तों के साथ खोलने की इजाजत दे दी गई है। दुकानों में सिर्फ पचास फीसदी स्टाफ ही काम कर सकेगा। ये आदेश नगर निगम की सीमा के तहत आने वाली दुकानों के लिए है।

Advertisement

हालांकि अभी शॉपिग कॉम्प्लेक्स, मॉल इत्यादि को खोले जाने की इजाजत नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि देश में कल से व्यावसायिक गतिविधियां कुछ रफ्तार पकड़ सकेंगी। हालांकि यह भी बताया गया है कि हॉटस्पॉट और कंटेन्मेंट जोन में दुकाने नही खुलेंगी।सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के साथ मास्क लगाना भी जरुरी रहेगा।

गौरतलब है कि लॉकडाउन की वजह से सिर्फ जरूरी सामान जैसे सब्जी, फल, दवाई और किराना की दुकानों को ही खोलने की इजाजत दी गई थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari