Advertisement
breaking news

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने 16 YouTube समाचार चैनलों को किया ब्लॉक

देश

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 YouTube समाचार चैनलों को ब्लॉक कर दिया है।

Advertisement

 

इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड YouTube चैनल थे। IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन्हें ब्लॉक किया गया है।

 

मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। ब्लॉक किए गए YouTube समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari