Advertisement

Miraj Shah – ममता बनर्जी के प्रस्तावक मिराज शाह के घर IT की छापेमारी

कोलकाता

Miraj Shah – पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के बीच केंद्रीय एजेंसियों की सक्रियता ने राजनीतिक पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।

Advertisement

Miraj Shah

रासबिहारी के उम्मीदवार देबाशीष कुमार के बाद भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के प्रस्तावक मिराज शाह के एल्गिन रोड स्थित आवास पर आयकर विभाग ने छापा मारा है।

मिराज शाह भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज के ट्रस्टी बोर्ड के सदस्य हैं। गौरतलब है कि 8 अप्रैल को जब ममता बनर्जी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था, तब उन्होंने ‘सर्वधर्म सद्भाव’ का संदेश देने के लिए चार अलग-अलग धर्मों के व्यक्तियों को अपना प्रस्तावक बनाया था।

मिराज शाह उन्हीं चार प्रमुख व्यक्तियों में से एक थे।तृणमूल कांग्रेस ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए इसे भाजपा की “राजनीतिक प्रतिशोध” की राजनीति करार दिया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि भाजपा जमीन पर चुनाव नहीं जीत सकती, इसलिए वह ईडी और आईटी जैसी एजेंसियों को आगे कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari