breaking news

MLA हॉस्टल से विधायक के सुरक्षा गार्ड का शव बरामद

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

MLA हॉस्टल से शनिवार सुबह विधायक के सुरक्षा गार्ड का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया है। शव पुरुलिया बंदवान विधायक राजीव लोचन सोरेन के सुरक्षा गार्ड का है।

सुबह हॉस्टल के गेट नंबर 2 के कैंपस में बालकनी नंबर 419 के नीचे जमीन पर पड़ा दिखा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मृतक का नाम जयदेव घराई है।

वह राज्य पुलिस में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई। फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ भी मौजूद हैं।

शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण, सुरक्षा गार्ड कैसे गिरा या किसी ने उसे ऊपर से धक्का दिया, इसको लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

Share from here