Advertisement

22 सितंबर को अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीएम मोदी

विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस साल 22 सितंबर को अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। वहां पर राष्ट्रपति जो बाइडेन संग द्विपक्षीय वार्ता भी संभव है। इसके अलावा 25 सितंबर को मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा में भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।

Advertisement

 

पीएम मोदी का ये दौरा इसलिए इतना मायने रखता है क्योंकि जो बाइडेन के राष्ट्रपति बनने के बाद ये दोनों बड़े नेता की पहली आमने-सामने मुलाकात होने जा रही है।

 

ऐसे में कई मुद्दों पर चर्चा भी संभव है और कई बड़े समझौते भी होते दिख सकते हैं। इसके अलावा मोदी का वार्षिक उच्च स्तरीय संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र का हिस्सा बनना भी काफी मायने रखता है। अभी के लिए भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य है और पिछले ही महीने अध्यक्षता भी समाप्त हो चुकी है।

 

इस सब के अलावा 24 सितंबर को QUAD देशों का महत्वपूर्ण सम्मेलन हो सकता है जिसका हिस्सा प्रधानमंत्री मोदी भी बनने जा रहे हैं।

 

पीएम मोदी और बाइडेन के अलावा ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन और जापानी पीएम योशीहिदे सुगा के इस सम्मेलन का हिस्सा बनने वाले हैं।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari