Advertisement

लद्दाख में बनेगी सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 750 करोड़ रुपए होगी लागत

अन्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक हुई। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में फैसलों की जानकारी दी। भारत सरकार ने केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में केंद्रीय यूनिवर्सिटी के गठन को मंजूरी दी।

Advertisement

अनुराग ठाकुर के मुताबिक, 750 करोड़ रुपये से इस यूनिवर्सिटी को बनाया जाएगा। यूनिवर्सिटी के अंतर्गत लेह, कारगिल, लद्दाख के इलाके आएंगे।

 

केंद्रीय कैबिनेट ने इसी के साथ लद्दाख में एक इंफ्रास्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन बनाने का फैसला लिया है, जो कि स्थानीय क्षेत्र में व्यापार और अन्य जुड़े मुद्दों पर निर्णय करेगा।

 

अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसकी स्थापना से लद्दाख में विकास तेज़ी से हो पाएगा। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari