Advertisement
breaking news

Modi Cabinet – मंत्रिमंडल का हुआ बंटवारा, देखें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

देश

Modi Cabinet – कल शपथ ग्रहण के बाद आज मंत्रिमंडल का बंटवारा हो गया है। किसे क्या मंत्रालय मिला है, देखे-

Advertisement

Modi Cabinet

अमित शाह को गृह मंत्रालय, राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय, नितिन गडकरी को सड़क एवं परिवहन मंत्रालय, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय मिला है।

नितिन गडकरी का साथ देने के लिए अल्‍मोड़ा से सांसद अजय टम्‍टा और दिल्‍ली से सांसद हर्ष मल्‍होत्रा को मंत्री (MOS) बनाया गया है।

जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय, रसायन एवं उर्वरक, एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय, हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय, मनोहर लाल खट्टर को आवास और शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है।

शिवराज सिंह चौहान को कृषि एवं किसान कल्याण और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री बनाया गया है। रेल, आईटी, सूचना प्रसारण मंत्रालय अश्विनी वैष्णव को दिया गया है।

Modi Cabinet – भूपेन्द्र यादव वन और पर्यावरण मंत्री, किरण रिज़िजू को संसदीय कार्य मंत्री, जीतन राम माँझी को लघु उद्योग मंत्रालय मिला है।

जल शक्ति मंत्रालय सीआर पाटिल को दिया गया है। संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय गजेंद्र शेखावत को दिया गया है। चिराग पासवान को फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री मिला है।

अन्नपूर्णा को महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, रवनीत सिंह बिट्टू अल्पसंख्यक मंत्रालय, धर्मेंद्र प्रधान को शिक्षा, राम मोहन नायडू को उड्डयन मंत्रालय मिला है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार, नार्थ ईस्ट विकास मंत्रालय, पीयूष गोयल को वाणिज्य, सर्वानन्द सोनोवाल को जल परिवहन, अर्जुन राम मेघवाल कानून मंत्री, भगीरथ चौधरी कृषि मंत्री, ललन सिंह पंचायती राज मंत्रालय।

मनसुख मांडविया को श्रम और रोजगार, खेल मंत्रालय, जी किशन रेड्डी को कोयला खान मंत्रालय मिला है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari