Advertisement
sunlight news

केंद्र ने ममता सरकार की मांग ठुकराई, नहीं बदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम

बंगाल

केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के बीच एक बार फिर राज्य का नाम बदलने को लेकर ठन गई है। दरअसल पश्चिम बंगाल का नाम बदलने को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक प्रस्ताव केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा था, जिसे मंत्रालय ने ठुकरा दिया है। गृह मंत्रालय ने बुधवार को ये साफ कर दिया कि पश्चिम बंगाल का नाम नहीं बदला जाएगा।

Advertisement

संविधान संशोधन के बगैर राज्य का नाम बदलना संभव नहीं

ममता बनर्जी सरकार ने विधानसभा से पश्चिम बंगाल का नाम ‘बांग्ला’ किए जाने को लेकर एक प्रस्ताव पास कराकर केंद्र सरकार के पास भेजा था। इस प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा कि किसी राज्य का नाम बदलने के लिए संविधान संशोधन की जरूरत होती है। हालांकि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब ममता बनर्जी की सरकार ने इस तरह का प्रस्ताव दिया हो। इससे पहले साल 2011 में भी राज्य का नाम बदल करके ‘पश्चिम बंगो’ रखने का प्रस्ताव दिया गया था लेकिन तब भी केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari