Advertisement
breaking news

Monkeypox – केंद्र ने NCDC और ICMR को जारी किया अलर्ट

देश

सरकार ने एनसीडीसी और आईसीएमआर को विदेश में monkeypox की स्थिति पर कड़ी नजर रखने और प्रभावित देशों के संदिग्ध बीमार यात्रियों के नमूने आगे की जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजने का निर्देश दिया है।

Advertisement

बताया गया है कि नमूने केवल ऐसे मामलों में भेजें जाएंगे जहां लोग कुछ विशिष्ट लक्षण प्रदर्शित करते हैं। बीमार यात्रियों के सैंपल नहीं भेजे जाएंगे। 

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हवाईअड्डे और बंदरगाह के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी सतर्क रहने का निर्देश दिया है। एक आधिकारिक सूत्र ने कहा कि उन्हें निर्देश दिया गया है कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों की यात्रा की हिस्ट्री वाले किसी भी बीमार यात्री को अलग कर दिया जाए और नमूने जांच के लिए पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की बीएसएल4 सुविधा को भेजे जाएं।

 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र और आईसीएमआर को भारत की स्थिति पर कड़ी नजर रखने और निगरानी करने का निर्देश दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari