breaking news

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा, केबल ब्रिज गिरा

गुजरात
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

गुजरात के मोरबी इलाके के माच्छू नदी में रविवार को एक केबल ब्रिज गिर गया। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। हालांकि इस हादसे में अभी तक कितने लोग हताहत हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी के मुताबिक पुल टूटने से नदी में काफी संख्या में लोग गिर गए हैं। ऐसी जानकारी मिली है कि हादसे के दौरान पुल पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस और जिला प्रशासन के लोग बचाव कार्य में लगे हुए हैं। घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है।

Share from here